किराना दुकान से अनाज, राशन ले गए चोर

                                         
जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। अधारताल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किराना दुकान में सेंध लगाकर अनाज, राशन चोरी कर लिया। थाने में दुकान संचालक खेलन लाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पन्नी मोहल्ला मे शिवम किराना नाम से दुकान है। शुक्रवार की शाम 5 बजे दुकान बंद कर ताला लगाकर घर आ गया था, शनिवार की सुबह 8 बजे दुकान पहुंचा तो अंदर दुकार की दीवार टूटी थी, अंदर से 20 कट्टी चावल, दो क्विंटल शक्कर, 18 पेटी तेल, 4 कट्टा आटा, बिस्किट, सरसों तेल, गुड़, शैम्पू सहित दूसरा अन्य सामान गायब था। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।


Post a Comment

और नया पुराने