कोरोना संकट : पीएम मोदी की घोषणाएं, लॉकडाउन 4.0 का ऐलान जल्द 


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांचवे राष्ट्र के नाम संबोधन में कई घोषणाओं का ऐलान किया है। राष्ट्र संबोधन में पीएम मोदी ने जहां आर्थिक पैकेज का ऐलान किया, वहीं आत्मनिर्भर बनने के लिए लोकल इकोनॉमी पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना लॉकडाउन 4.0 के जल्द ऐलान की भी बात कही। पीएम मोदी के संबोधन की पांच प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:-


आर्थिक पैकेज का ऐलान
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। इसमें पुराने ऐलान भी शामिल हैं। इस पैकेज को किस तरह से खर्च किया जाएगा, इसकी घोषणा केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। सीतारमण कई चरणों में पैकेज का खुलासा कर सकती हैं।


लॉकडाउन जारी रहेगा
पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन 17 मई के बाद भी जारी रहेगा। लेकिन इसके बारे में 18 मई से पहले घोषणा की जाएगी। इसमें कई बदलाव हो सकते हैं। छूट का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है। साथ ही नए नियम भी लॉकडाउन 4.0 में देखने को मिल सकते हैं। 


कोरोना के साथ जीना होगा
प्रधानमंत्री ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह मान लिया है कि हमें लंबे समय तक कोरोना के साथ जीना होगा। पीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण हमारे जीवन का हिस्सा रहने वाला है। लेकिन, इस बीच लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के सामने थकना, हारना, झुकना मंजूर नहीं है।



भारत को बनाना होगा आत्मनिर्भर
खास बात यह है कि पीएम मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार को प्रमुखता देते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ना होगा। लोकल चीजों पर जोर देना होगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने आपदा को अवसर में बदला है।पीएम ने कहा कि भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है, तो आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता। भारत की आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, सहयोग और शांति की चिंता होती है।


Post a Comment

और नया पुराने