4 बच्चों समेत परिवार के 6 सदस्य फंदे से लटके



अहमदाबाद/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।


गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार तड़के एक खाली पड़े फ्लैट में 4 बच्चों समेत परिवार के 6 सदस्यों के शव छत से फांसी से लटकते मिले। वटवा पुलिस के अनुसार दो भाइयों अमरीश पटेल (42) और गौरंग पटेल (40) और उनके 4 बच्चों के शव वटवा जीआईडीसी क्षेत्र में खाली पड़े फ्लैट से मिले हैं। यह फ्लैट इसी परिवार का है। ‘17 जून को ये दोनों भाई अपने बच्चों के साथ निकले थे और अपनी पत्नियों से कहा था कि वे बाहर घूमने जा रहे हैं।’ उन्होंने बताया, ‘जब ये सभी बृहस्पतिवार रात में भी नहीं लौटे तो दोनों की पत्नियां इस खाली पड़े फ्लैट में गईं। फ्लैट अंदर से बंद था, जिसके बाद दोनों ने मध्यरात्रि में पुलिस से संपर्क किया।’ ऐसा संदेह है कि दोनों पुरुषों ने बच्चों को बेहोशी वाली दवा मिला भोजन खिला दिया होगा और खुद को फांसी लगाने से पहले बच्चों को मार दिया होगा। बच्चे 9, 7 और 12 साल के हैं।
2 बच्चों की हत्या कर दंपति ने दी जान
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक दंपत्ति ने अपने 2 बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। चारों लोग सुखसागर नगर में स्थित अपने घर में छत से लटकते हुए मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि 33 वर्षीय अतुल शिंदे और उसकी पत्नी 32 वर्षीय जया ने अपने छह वर्षीय बेटे ऋग्वेद और तीन वर्षीय बेटी अंतरा की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर दोनों ने आत्महत्या कर ली।


Post a Comment

और नया पुराने