अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से चीन सीमा पर स्थित पुल बहने से सड़क संपर्क टूटा


                       


फाइल फोटो
ईटानगर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। 


अरुणाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के सुदूर शी-योमी जिले में एक पुल के बह जाने के बाद सड़क संपर्क टूट गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चीन सीमा पर स्थित शी-योमी जिले के आलो मेचुक मार्ग पर यापिक गांव के निकट रात एक आरसीसी पुल बह गया जिससे जिले का संपर्क देश के शेष हिस्से से कट गया है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों का आवागमन तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होगी क्योंकि पुल बनने में कुछ दिन लगेंगे। उन्होंने बताया कि मेचुका एवं आलो के बीच यात्रा करने वाले लोग भी फंस गये हैं। घटना पर गंभीर चिंता जताते हुये राज्य विधानसभा अध्यक्ष पसांग डी सोना ने सीमा सड़क संगठन से युद्ध स्तर पर पुल निर्माण का कार्य करने का आग्रह किया है।


Post a Comment

और नया पुराने