पाक गोलाबारी में एक जवान शहीद, दूसरा जख्मी

         



कोयंबटूर ले जाया जाएगा शहीद का पार्थिव शरीर


जम्मू/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। 


नियंत्रण रेखा से सटे सुंदरबनी सेक्टर के शेर टिकरी और ददल में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए पहले तो गोलीबारी की बाद में मोर्टार दागे। इस दौरान एक भारतीय जवान शहीद जबकि अन्य एक अन्य घायल हो गया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से शाम को सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान अग्रिम सैन्य चौकियों को निशाना बनाया गया। सीमा पार से स्नाइपर शॉट से जवान को निशाना बनाया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवान की पहचान हवलदार मथियाझगन पी. के तौर पर हुई है। वह तमिलनाडु के सलेम जिले के श्रीरंगई कडु गांव के रहने वाला था। जबकि घायल जवान की पहचान हवलदार एमएम करन के तौर पर हुई है। यूनिट में सैन्य अधिकारियों व जवानों द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनका पार्थिव शरीर आज सुबह अखनूर से जम्मू लाया गया और वहां से हवाई जहाज में दिल्ली भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वहां से शहीद का पार्थिव शरीर कोयंबटूर ले जाया जाएगा।


Post a Comment

और नया पुराने