दुनिया के ये 10 विचित्र धार्मिक रिवाज


देश-दुनिया में धर्म-कर्म के नाम पर ऐसे विचित्र प्रकार परंपराओं और रिवाजों को निभाया जाता है, जिनके बारे में जानकर एक बार को तो यकीन करना मुश्किल होता है। धर्म और परंपराओं के नाम पर दुनिया में हजारों साल से विचित्र परंपराओं का पालन किया जा रहा है। इनमें से कुछ रिवाज तो ऐसे हैं तो मानवता के खिलाफ माने जाते हैं। इनमें अक्‍सर लोगों की जान तक चली जाती है। इसके बावजूद सदियों से ये परंपराएं चली आ रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ विचित्र रिवाजों के बारे में…


फुकेत वेजिटेरियन फेस्टिवल 
आप इसके नाम पर न जाएं। वेजिटेरियन फेस्टिवल के नाम पर यहां हिंसक गतिविधियां देखने को मिलती हैं। यूं तो यहां फेस्टिवल से 9 दिन पहले लोग मांस खाना बंद कर देते हैं। लेकिन इस फेस्टिवल में जो होता है वो बहुत ही अजीब है। यहां लोग नुकीले चाकू या तलवार से अपने गाल और होठों को चीरते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने पर ईश्‍वर इन सबकी रक्षा करते हैं।


शव के साथ नृत्‍य 
मेडागास्कर की मालागासी जनजाति में ‘फामादिहाना’ नाम का रिवाज पाया जाता है। हर सात साल पर वहां इसे मनाया जाता है। वे अपने पूर्वजों के शव को निकालकर उसको नए कपड़े में फिर से लपेटते हैं। फिर संगीत के बीच कब्र के चारों तरफ नाचते हैं। माना जाता है ऐसा करने से उनके पूर्वज उन्‍हें सुखी और संपन्‍न रहने का आशीर्वाद देते हैं।


यहां नमक मांगना जुर्म 
मिस्र में अगर किसी के यहां आप मेहमान बनकर जा रहे हैं तो संभलकर। वहां खाने में नमक कम हो तो भूलकर भी न मांगें। वहां नमक मांगने पर उसे मेजबान का अपमान माना जाता है।


4/10काटनी पड़ती है उंगली 
यह रिवाज इंडोनेशिया की दानी जनजाति में प्रचलित है। जब परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो महिलाओं को अपनी अंगुली का थोड़ा सा हिस्सा काटना पड़ता है। हालांकि पिछले कुछ साल से यह प्रथा यहां प्रतिबंधित कर दी गई है। लेकिन यहां के कुछ बुजुर्ग लोग अब भी इन परंपराओं को मानते हैं।


चीन में पति करते हैं ऐसा 
चीन में पति को अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर जलते हुए कोयले पर नंगे पैर चलना होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से डिलिवरी आसानी से होती है।


यहां पीते हैं गाय का खून 
दक्षिणी केन्‍या उत्तरी तंजानिया में मसाकी नामक जंगली जनजाति के लोग विभिन्‍न शुभ अवसरों पर गाय का खून पीते हैं। बच्‍चे के जन्‍म और शादी ब्‍याह में ऐसा देखने को मिलता है। यहां पहले ये लोग गाय को एक तीर से घायल करते हैं और फिर चूसकर उसका खून पीते हैं। इस सब में गाय की मौत नहीं होनी चाहिए, इस बात का खास ख्याल रखा जाता है।


बाथरूम भी नहीं जा सकते 
मलयेशिया और इंडोनेशिया में तिदोंग जनजाति समुदाय पाया जाता है। उस समुदाय के अंदर शादी से जुड़ा एक विचित्र रिवाज पाया जाता है। नए दंपती को तीन दिनों तक बाथरूम के इस्तेमाल पर रोक होती है। यानी इस दौरान न वे पेशाब न शौच करने जाते हैं औ न नहाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहती है।



पीनिस फेस्टिवल 
इस उत्सव को जापान में कानामारा मात्सुरी के नाम से जाना जाता है। श्रद्धालु लिंग के आकार की एक प्रतिमा को लेकर कावासाकी, जापान की गलियों में परेड निकालते हैं। यह त्योहार हर साल अप्रैल के पहले रविवार को मनाया जाता है। एक पौराणिक कथा के मुताबिक, एक राक्षसी एक महिला की योनि में छिपी थी। उसके दांत बहुत तेज थे। उसने दो पुरुषों से प्यार किया और उनकी शादी की रात में उनके लिंग को काट लिया। उसके बाद महिला ने एक लोहार से संपर्क किया। लोहार ने लोहे का एक लिंग बनाकर राक्षसी के दांत को तोड़ दिया। उस लिंग को एक मंदिर में रख दिया गया जिसका नाम कानामाया मंदिर है।


तिब्‍बत में होता है ऐसा 
यहां मरने के बाद शव को घसीटकर एक विशेष पर्वत पर ले आते हैं और उसको टुकड़ों में काटकर पंचतत्‍च में विलीन होने के लिए छोड़ देते हैं। बौद्ध धर्म का पालन करने वाले यहां के लोगों का मत है कि मृत्‍यु के बाद व्‍यक्ति का शरीर किसी काम का नहीं रहता। इसलिए बेहतर है कि इसे जानवरों का भोजन बनाकर दयालुता का धर्म निभाया जा सके।


कम्‍बोडिया में पिता बनवाते हैं बेटी के लिए लव हट 
कम्‍बोडिया में पिता अपनी पुत्रियों के लिए वह करते हैं जिसकी आप कल्‍पना भी नहीं कर सकते। लड़कियों का मासिक धर्म शुरू होते ही यानी 13 से 15 साल की उम्र में उनके लिए अलग झोपड़ियां बना दी जाती हैं जिसे लव हट कहा जाता है। परिवार वाले लड़की को अपना पति चुनने के लिए लड़कों से संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जब तक पसंद का लड़का मिल नहीं जाता तब तक लड़की किसी लड़के से संबंध बना सकती है।


Post a Comment

और नया पुराने