अप्रवासी मजदूरों पर सैनिटाइजर से छिड़काव पर घिरे योगी


नई दिल्ली/ अक्षर सत्ता। कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे देश में भी कभी-कभी अतिसक्रियता से लोगों की जान पर आ सकती है। जब सरकार बड़े पैमाने पर लोगों की जान बचाने की कोशिश में जुटी हुई है तभी एक छोटी-सी चूक सारे किये धरे पर पानी फैर सकता है। ऐसा ही मामला उत्तरप्रदेश के बरेली में हुआ है जहां लौट रहे मजदूरों को इकट्ठा करके सैनिटाइजर से नहलाने की कोशिश हुई है।


बरेली प्रशासन ने अतिसक्रियता में बताया फैसला


हालांकि प्रशासन ने इसे अतिसक्रियता कहते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की लेकिन गैरजिम्मैदाराना हरकत के लिये उन्हें माफी नहीं मिल सकती है। दरअसल दिल्ली से लौट रहे मजदूर जब बरेली बस अड्डे पर इंतजार कर रहे थे,तभी पुलिस वहां पहुंची और लोगं को क लाइन से खड़े करके उसपर सैनिटाइजर छिड़काव का देश दिया। जिसके बाद अनेक लोगोंके आंख लाल हुए तो कहीं असहज महसूस हुए।


पीड़ित मजदूरों को अस्पताल में किया गया भर्ती


बता दें कि बाद में प्रशासन ने अपने इस कथित अतिसक्रियता हरकत के लिये माफी मांग ली है, लेकिन  इसके लिये माफ नहीं किया जा सकता है। वैसे सभी पीड़ित मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रशासन की तरफ से बरेली नगर निगम एवं फायर ब्रिगेड की टीम बसों को सैनिटाइजर करने का आदेश दिया गया था। इसके वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि इन सताये हुए लोगों को सीएम अब मत सताइए।


Post a Comment

और नया पुराने