अयोध्या: अब रामलला भी ऑनलाइन 


अयोध्या/अक्षर सत्ता। लाॅक डाउन के चलते एक माह से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या के मंदिरों में होनी वाली आरती व धार्मिक अनुष्ठानों से कट गए हैं। ठाकुर जी की आरती व दर्शन का आनलाइन प्रसारण भी नहीं हो रहा है। राम जन्म भूमि परिसर में राम लला के नए अस्थाई मंदिर के पुजारी आचार्य सत्येद्र दास का कहना है कि लाॅक डाउन कब तक चलेगा कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में जहां ऑनलाइन से सारे काम हो रहे हैं वहीं राम लला के दर्शन व आरती का भी ऑनलाइन प्रसारण किया जाना चाहिए। पुजारी ने बताया कि इसके लिए उन्होने श्रीराम जन्म भूमितीर्थ क्षेत्र ट्स्ट के पदाधिकारियो से बात की है। ट्रस्ट इसकी व्यवस्था बना रहा है। कनक भवन, हनुमानगढी मंदिर की आरती को फेस बुक पर कभी कभी श्रद्धालुओं द्वारा प्रसारण किया जाता है लेकिन मंदिर की व्यवस्था में इसका नियमित व अधिकृत प्रसारण नहीं किया जाता।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ।अनिल मिश्र के मुताबिक ट्रस्ट की जल्द ही ऑफिसियल वेब साइट, फेसबुक व ट्वीटर अकाउंट तैयार हो जाएगा। इसके लिए आईटी की प्रफेशनल कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। जैसे ही ट्रस्ट की वेब साइट लांच होगी। उसी पर राम लला मंदिर की आरती भजन व अन्य अनुष्ठानों का प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा। इसमें अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। 


Post a Comment

और नया पुराने