भारत में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण फैलने का खतरा 


नई दिल्ली/ अक्षर सत्ता। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के ताजा सर्वे में इस बात के संकेत मिले हैं कि भारत में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण फैलने लगा है। ICMR का कोरोना से जुड़ा सर्वे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान जर्नल (IJMR) में प्रकाशित हुआ है। अगर ये संकेत सही निकलता है तो भारत के लिए खतरे की घंटी है।


ICMR के सर्वे में कोरोना वायरस से जुड़े 5,911 टेस्ट किए गए, जिसमें से 104 (1.8 फीसदी) मरीज कोविड 19 पॉजिटिव मिले। खास बात यह है कि इसमें से 40 लोगों के विदेश आने-जाने से वाले किसी शख्स के संपर्क में आने के संकेत नहीं मिले हैं। इससे ही जाहिर होता है तो फिर इतने मामले कैसे सामने आ गए। इसी सर्वे के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में सामुदायिक संक्रमण फैल रहा है। 


ICMR की इस स्टडी में 102 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 40 पीड़ित (39.2 फीसदी) की विदेश यात्रा या ऐसे शख्स के संपर्क में आने की बात उजागर नहीं हुई है। इनमें 2 लोग (2 प्रतिशत) पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से हुए। जबकि एक मरीज (1 फीसदी) ने विदेश यात्रा की है। जिन मरीजों ने विदेश यात्रा नहीं कि वे 15 राज्यों के 36 जिलों से ताल्लुक रखते हैं।


 स्टडी में उन टेस्टों को को शामिल किया गया है, जिनको सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियां भी थीं। सर्वे के मुताबिक 15-29 फरवरी 2020 और 19 मार्च 2020 के दौरान 965 मरीजों की पड़ताल की गई। इस सभी को सांस से जुड़ी गंभीर समस्या थी। इसमें से केवल 2 (0.2 फीसदी) मरीज ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए।


ICMR की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद जीरो से बढ़ते हुए 14वें हफ्ते तक 2.6 प्रतिशत तक पहुंच गई। ज्यादातर ऐसी बीमारियों से जुड़े मरीज महाराष्ट्र (533), गुजरात (792), तमिलनाडु (577) और केरल (502) से थे।


Post a Comment

और नया पुराने