देश में टॉप सेकेंड पर अमरकंटक ताप विद्युत गृह, 91.68 रही पीएलफ पर श्रेष्ठ गृहों का बना ताज

                                                       

जबलपुर/अक्षर सत्ता। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु जारी सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृहों की सूची में, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने 91.68 प्रतिशत का संयंत्र भार घटक (प्लांट लोड फैक्टर) दर्ज करते हुए देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
7वें पायदान से छलांग-
मालूम हो कि इस ताप विद्युत गृह द्वारा गत वर्ष प्राप्त सातवें स्थान से इस वर्ष द्वितीय स्थान पर छलांग लगाते हुए अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया है।
उपलब्धि पर सराहना-
पॉवर कंपनी को मिली उपलब्धि पर कंपनी के अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) मोहम्मद सुलेमान, प्रबंध संचालक पीएसआर बेण्डे, संचालक (तकनीकी) एके टेलर एवं संचालक (वाणिज्य) मनजीत सिंह ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर कंपनी के समस्त कार्मियों को बधाई दी है।
कंपनी के प्रबंध संचालक श्री बेण्डे ने कोरोना वायरस जैसी विषम परिस्थितियों में भी विद्युत उत्पादन में लगे कंपनी के कर्मियों के योगदान को सराहा एवं उन्हें शासन द्वारा जारी किए गए सुरक्षा मानकों को निरंतर अपनाते हुए कार्यरत रहने को कहा, ताकि इस संक्रमणकाल में कंपनी द्वारा विद्युत उत्पादन निर्बाध रूप से बरकरार रखा जा सके।


Post a Comment

और नया पुराने