घटिया निकली चीन से लाई गईं 63,000 पीपीई किट्स  

                           


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता। भारत ने चीन से 5 लाख पीपीई किट्स मांगाई हैं। इनमें से 63,000 पीपीई किट्स मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने दी है। भारत ने इस किट्स की गुणवत्ता जांच की थी। लेकिन,  63,000 किट्स तय मापदंडों पर खरी नहीं उतरी हैं। अब इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं कि अब इन किट्स का क्या होगा। क्या इन्हें वापस भेजकर दूसरी किट्स मांगाई जाएंगी या कंपनी से कोई हर्जाना वसूला जाएगा। 


पीपीई किट्स डॉक्टर्स और स्वास्थ्य सेवा में जुटे लोगों के लिए जरूरी सुरक्षा सामग्री है। अगर ये ही सही नहीं होगी तो डॉक्टर्स और स्वास्थ्य सेवा में जुटे लोगों का जीवन ही खतरे में पड़ सकता है। पीपीई किट्स को लेकर विपक्ष पहले ही केंद्र की मोदी सरकार पर निशाने साधता रहा है। विपक्ष का सवाल रहा है कि आखिर इन किट्स के लिए इतनी देरी क्यों की गईं, जबकि इन किट्स को मांगाने के बाद भी इनकी उपयोगिता जांच भी की जाती है। 


अभी मंत्रालय ने साफ नहीं किया है कि 5 लाख किट्स में कितनी किट्स की गुणवक्ता जांच की गई है। बता दें कि चीन से कल ही 5 लाख पीपीई किट्स भारत आई हैं। ऐसे में कल से ही इनकी  गुणवक्ता जांच हो रही होगी। इस बीच 63,000 किट्स अगर खामी भरी हैं तो सवाल उठना लाजमी है। 


Post a Comment

أحدث أقدم