जबलपुर के सभी वार्डो में एक साथ किया गया सेनिटाइज

                               
कोरोना संक्रमण से प्रभावित परिवारों के घरों एवं उसके आस पास भी सघन रूप से कराया गया सेनिटाइजेशन
जबलपुर/अक्षर सत्ता। कोरोना जैसे वैश्विक आपदा से शहर के नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने नगर निगम द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। पर्सनल प्रोटेक्शन किट से लैस होकर नगर निगम के स्वास्थ्य सैनिकों द्वारा प्रतिदिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार के निर्देश पर अपर आयुक्त राकेश अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सब्जी मंडियों, पुलिस थानों एवं चौकियों शासकीय कार्यालयों के अलावा एल्गिन अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, विक्टोरिया अस्पताल को प्रतिदिन दोनो समय सैनिटाइज किया जा रहा है। उपरोक्त के साथ साथ आज सभी संभागों के वार्डो में सघन रूप से सेनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण से प्रभावित परिवार के घरो एवं उसके आस पास भी सघन रूप से सेनिटाइजेशन का कार्य कराकर क्षेत्र को सुरक्षित तथा आवागमन के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
अपर आयुक्त राकेश अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में दवा छिड़काव सैनिटाइजेशन आदि कार्यों में स्वास्थ्य सैनिकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है जो प्रतिदिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्राथमिकता के आधार पर सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण से नगर निगम के कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सैनिकों को पर्सनल प्रोटेक्शन किट उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि रात्रि के समय शहर के सभी सब्जी मंडियों को पूरी तरीके से सेनेटाईज किया जा रहा है, जिससे कि सब्जी व्यापारियों को कोई परेशानी न हो। इसी प्रकार नगर निगम के सभी कार्यालयों एवं शहर के सार्वजनिक स्थलों जहॉं अधिक संख्या में लोगों का आना जाना रहता है उन सभी स्थानों पर भी सेनेटाईजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इस कार्य में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम निष्ठा से लगी हुई है।


Post a Comment

और नया पुराने