जबलपुर: सास ने पकड़ा हाथ, पत्नी ने सिर पर मारा तवा

                                                 
घायल पति ने संजीवनी नगर थाने में की रिपोर्ट
जबलपुर/अक्षर सत्ता। पत्नी से विवाद चल रहा है, जो कुटुम्ब न्यायालय में विचाराधानी भी है, लेकिन सास और पत्नी ने एक साथ मारपीट करते हुए पति को घायल कर दिया।
थाने में पीड़ित पति अविनाश भुरभुरे, निवासी साईं कॉलोनी धनवंतरी नगर, ने संजीवनी नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी मनीषा से 5-6 वर्ष से विवाद चल रहा है मामला कुटुम्ब न्यायालय में विचाराधीन है।
पीड़ित ने बताया कि गुरुवार की शाम लगभग 5.30 बजे उसकी मनीषा ने उसे दूध लाने के लिये कहा तो वह दूध लेने जाने लगा, तभी उसकी सास श्रीमती मचला कोरी ने उसकी मनीष को उकसाया तो  उसने विवाद करते हुये गाली गलौज कर झूमा झपटी करने लगी, बचाव करने के लिये वह कमरे से बाहर आने लगा तो उसकी सास मचला ने उसे पकड़ लिया एवं पत्नी ने लोहे के तवा से हमला कर सिर में वार कर घायल कर दिया।
पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर धारा 324, 34 भादवि का अपराध दर्ज कर लिया है।


Post a Comment

أحدث أقدم