कोरोना: ब्रिटेन के वैज्ञानिक का दावा- सितंबर में आ जायेगा वैक्सीन 


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता। कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया में तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में वैक्सीनोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर सारा गिलबर्ट ने एक बयान में दावा किया है कि मार्केट में यह वैक्सीन सितंबर से उपलब्ध रहेगा। इस पर फिलहाल तेजी से ट्रायल किया जा रहा है। जिसमें हमलोगों को सफलता मिलेगी।


उधर दुनिया में शुक्रवार को भी कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। शुक्रवार को कोरोना के 86,198 नए केस सामने आए हैं।  तो वहीं दुनियाभर में इसके संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर शुक्रवार को 22,48,500 पहुंच गया है। वहीं बता दें दुनिया में इसके अलावा मरने वालों की संख्या 1,53822 तो वहीं 568,343 से ज्यादा लोगों को अभी तक बचाया जा सका है। कोरोना ने अभी तक सबसे प्रभावित अमेरिका को किया है।


अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2600 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अमेरिका में मौत का आंकड़ा 33 हजार से पार कर गया है। वहीं गुरुवार को फ्रांस में यह आंकड़ा 753 रहा। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूके ने लॉकडाउन की मियाद 3 हफ्ते के लिए बढ़ा दी। 


दूसरी तरफ बुधवार को भी कोरोना ने पूरी दुनिया में 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली। यह आंकड़ा मंगलवार की तुलना में ज्यादा है। बता दें इसी के साथ बुधवार को नए कोरोना के 85515 नए केस भी सामने आए जिन्हें मिलाकर कुल  20,82,372 लोग कोरोना से दुनिया में संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 1,34000 से ज्यादा हो गया है। वहीं अभी तक दुनियाभर में 5 लाख से ज्यादा संक्रमित लोगों को कोरोना की गिरफ्त से बचाया जा सका है। 


लोग आए सड़कों पर
अमेरिका में लॉकडाउन के विरोध में लोग सड़कों पर आ गए हैं। अमेरिका में कुछ मिशिगन में लोगों ने सरकार के लॉकडाउन का विरोध करने किया है।  उनका कहना है कि हम लोग कैदी नहीं हैं। वह लोग विरोध करने के लिए सड़कों पर रैली निकाल रहे है। हम में पोस्टर लेकर यह लोग लकडाउन का  विरोध करते हुए कहा कि यह हमारे लिए आर्थिक आपदा लेकर आया।  


Post a Comment

और नया पुराने