पीएम केयर फंड: योगदान देने के का पीएम मोदी ने किया स्वागत, प्रियंका चोपड़ा व्यक्त किया आभार

     


नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता प्रियंका चोपड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया हैंl दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बने पीएम केयर फंड में योगदान दिया थाl इस बात का संज्ञान लेते हुए पीएम मोदी ने उनकी सराहना की थींl अब प्रियंका चोपड़ा ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया हैंl   प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, '@narendramodi धन्यवादl हम साथ में सबसे मजबूत हैं। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस महत्वपूर्ण फंड में योगदान दिया हैं।'


वहीं पीएम मोदी ने क्रिकेटर अनिल कुंबले और प्रियंका चोपड़ा का पीएम केयर में योगदान देने पर स्वागत किया थाl उन्होंने लिखा था, 'व्यक्ति हों या संस्थान, मेहनती पेशेवर हों या प्रख्यात व्यक्ति, हर कोई भारत के स्वस्थ भविष्य के लिए एक साथ आ रहा है। PM-CARES में योगदान के लिए @icsi_cs @priyankachopra @ anilkumble1074 को धन्यवाद।'


प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने गायक पति निक जोनास के साथ COVID-19 का मुकाबला करने के लिए PM CARES फंड, गूंज, फीडिंग अमेरिका सहित कई संगठनों को दान दिया हैंl जिसने वैश्विक स्तर पर 10 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण आज पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन लगा हुआ हैंl इस आपदा ने निपटने के लिए और सबके सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM CARES फंड की शुरुआत की हैंl इसमें कई लोगों ने योगदान दिया हैंl खास बात यह है कि इसमें कितनी भी राशि दी जा सकती हैंl


प्रियंका चोपड़ा इस समय अमेरिका में अपने पति निक जोनास के साथ हैंl सेल्फ आइसोलेशन में हैंl प्रियंका चोपड़ा हाल अमेरिका में भी कई शो और फिल्मों में काम कर चुकी हैंl इसके अलावा वह कई सिंगल भी निकाल चुकी हैंl वहीं उनके पति निक जोनास अपने भाइयों के साथ म्यूजिकल वर्ल्ड टूर करते हैंl वह भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl निक प्रियंका से उम्र में 10 वर्ष छोटे हैंl 


Post a Comment

और नया पुराने