सर्जरी के बाद जोड़ा गया ASI हरजीत सिंह का कटा हाथ, CM अमरिंदर ने ली राहत की सांस


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता। पंजाब में बदमाशों के हमले में ASI हरजीत सिंह और उनके परिवार के लिए राहत भरी खबर आई है। हरजीत सिंह के कटे हाथ को लंबी सर्जरी के बाद जोड़ दिया गया है। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी उनके जल्द ठीक हो जाने की कामना की है। 


बता दें कि ASI हरजीत सिंह का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। सर्जरी के बाद अस्पताल में अपने बयान में कहा है कि हरजीत सिंह के बांए हाथ की रिप्लांटेशन सफलतापूर्वक कर दिया गया है। इस सर्जरी में 7 घंटे 5 मिनट का समय लगा। सर्जरी के बाद पाया गया है कि उनका हाथ अब काम कर रहा है। हाथ में गर्माहट के साथ ब्लड सर्कुलेशन ठीक से हो रहा है।



उधर, सीएम अमरिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एएसई हरजीत सिंह की कलाई को पीजीआई में 7 घंटे 2 मिनट की लंबी सफल सर्जरी के बाद जोड़ दिया गया है। मैं डॉक्टरों और उनके स्टाफ की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करता हूं। एएसई हरजीत सिंह की जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'


दरअसल, रविवार को पंजाब के पटियाला में निहंग सिखों के कातिलाना हमले में एएसआई हरजीत सिंह घायल हो गए थे। कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी पर तैनात हरजीत पर निहंग सिखों के एक गुट ने हमला किया था। इस दौरान उनका हाथ काट दिया गया। हरजीत ने हौंसला नहीं खोया और वह खुद ही कटा हाथ लेकर अपनी स्कूटर से ही अस्पताल की ओर निकल गए। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Post a Comment

और नया पुराने