यशवंत सिन्हा ने उठाया सवाल - क्या पालघर घटना को सांप्रदायिक रंग देने वाले माफी मांगेंगे?


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता। भाजपा के पूर्व नेता व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने उन लोगों को आड़े हाथ लिया है, जो पालघर मॉब लिंचिंग को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे थे। सिन्हा ने अपने ट्वीट के जरिए अपने जज्बात जाहिर किए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने पालघर घटना को लेकर आरोपियों की सूची को जारी कर दिया है।


यशवंत सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'क्या महाराष्ट्र के पालघर की घटना को सांप्रदायिक रंग देने वाले माफी मांगेंगे। अब तो सरकार ने 101 आरोपियों के नामों को उजागर कर दिया है और सभी के सभी हिंदू हैं।'


दरअसल, पालघर लिंचिंग मामले में महाराष्ट्र में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने चेतावनी के साथ हिरासत में लिए गए आरोपियों की पूरी सूची जारी की है। ट्वीट में देशमुख  लिखते हैं, 'पालघर की घटना में पुलिस हिरासत हुए १०१ लोगों की सूची यहाँ सांझा  की जा रही है।  जो विघ्नसंतोषी इस घटना को धार्मिक रंग देने की  पूरी कोशिश कर रहे थे, वह इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें...'


बता दें कि पालघर में दो साधुओं समेत 3 लोगों की मॉब लिंचिंग को लेकर जहां सोशल मीडिया में कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं इसको लेकर सियासत भी तेज गई है। एक टीवी न्यूज चैनल के एंकर द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की इस मामले पर चुप्पी पर सवाल उठाए जाने के बाद सियासत  भी गर्म हो गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post