बाइक-कार भिड़ंत में युवक घायल

                                     
जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। थाना लार्डगंज में शनिवार की सुबह ओंकार नाथ पाण्डे, निवासी कछपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने दोस्त मनीष नामदेव के साथ घर वापस आ रहा था, तभी यादव कॉलोनी के पास कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 5880 के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वो और उसका दोस्त मनीष घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वहां से कार सहित फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


Post a Comment

और नया पुराने