चीन की वह राजनीतिक शर्तें स्वीकार नहीं, जो ताइवान को नीचा दिखाएं : त्साई इंग-वेन

                               



ताइवान की राष्ट्रपति ने चीन के साथ संबंधों में स्थिरता की अपील की


ताइपे। ताइवान की राष्ट्रपति के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में त्साई इंग-वेन ने बुधवार को अपने संबोधन में चीन के साथ संबंधों में स्थिरता की अपील की, लेकिन उन्होंने कहा कि वह चीन की उन राजनीतिक शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगी जो ‘ताइवान को नीचा दिखाएं और उसकी यथास्थिति को कमजोर करें’। राष्ट्रपति पद के चुनाव में लगातार दूसरी बार शानदार जीत हासिल करने वाली त्साई ने कहा कि चीन के साथ संबंध एक ‘ऐतिहासिक मोड़’ पर पहुंच गए हैं और दोनों पक्षों के बीच मतभेदों और वैर को समाप्त करने के लिए संपर्कों का आधार ‘शांति, समता, लोकतंत्र और वार्ता’ होनी चाहिए।
यह है इतिहास
त्साई सत्तारूढ़ ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी’ का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो ताइवान की औपचारिक आजादी की पक्षधर है। चीन इसके खिलाफ है और उसका कहना है कि वह इसे रोकने के लिए बलप्रयोग से भी नहीं चूकेगा। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों पर चीनी कार्रवाई के बाद हुए चुनाव में त्साई ने शानदार जीत हासिल की थी। त्साई एशिया की एकमात्र आधुनिक महिला नेता हैं, जो किसी राजनीतिक परिवार का हिस्सा न होने के बावजूद शीर्ष पद पर पहुंची हैं। ताइवान के साथ अमेरिका के अनौपचारिक लेकिन मजबूत संबंध हैं। अमेरिका ताइवान को सैन्य समर्थन का मुख्य स्रोत है।


Post a Comment

أحدث أقدم