गैस रिसाव : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का आंध्र, केंद्र सरकार को नोटिस

                                       


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने विशाखापट्टनम में गैस रिसाव से लोगों की मौत और बीमार होने पर आंध्र प्रदेश और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। वहीं एलजी केमिकल्स ने कहा है कि विशाखापत्तनम स्थित पॉलिमर संयंत्र में गैस रिसाव अब नियंत्रण में है। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि 2,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य दिक्कतें पेश आयी। दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी केमिकल्स ने कहा कि वह स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों की मदद के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी स्टीरीन मोनोमर गैस के रिसाव के कारणों का पता लगा रही है। यह गैस प्लास्टिक के उत्पादन में काम आती है।


Post a Comment

أحدث أقدم