घर पर अदा कर सकते हैं ईद की नमाज़ : दारूल उलूम देवबंद

                                                 



सहारनपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर विश्व विख्यात इस्लामी शिक्षण संस्थान दारूल उलूम देवबंद ने एक फतवा जारी कर मुस्लिम समुदाय से ईद-उल-फित्र की नमाज़ घर में ही अदा करने को कहा है। दारूल उलूम के मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया कि संस्थान के मोहतमिम (कुलपति) मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी के सवाल पर संस्थान के फतवा विभाग की एक पीठ ने यह फतवा जारी किया है। फतवे में कहा गया है कि लॉकडाउन में जिस तरह से जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ घर में पढ़ी जा रही है, उसी तरह ईद की नमाज़ भी घर में ही अदा की जाए। इसमें कहा गया है कि जिन लोगों को ईद की नमाज़ नहीं मिले, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मौजूदा हालात को देखते हुए उनकी ईद की नमाज़ माफ होगी। इस बार 24 या 25 मई को ईद हो सकती है।


Post a Comment

أحدث أقدم