जल्द उपलब्ध होंगे महिंद्रा के इंजीनियरों के बनाए सस्ते वेंटिलेटर


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कोरोना वायरस से जंग लड़ने में देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन
महिंद्रा एंड महिंद्रा सरकार की मदद करने में लगा है। लॉकडाउन के बाद बंद हुए प्रोडक्शन यूनिट के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने संसाधन देश में मेडिकल उपकरणों को बनाने में लगा दिए।


इतना ही नहीं महिंद्रा ग्रुप ने कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को कई मौर्चे पर संभाला भी है। महिंद्रा ग्रुप ने मदद करते हुए फेस मास्क, फेस शील्ड, एरोसोल बॉक्स और सस्ता वेंटिलेटर बनाने के बाद अब खास तरह के वेंटिलेटर प्रोडक्शन के लिए तैयार है।


तैयार किए डिजायन
दरअसल, महिंद्रा के इंजीनियर, वेंटीलेटर डिजाइन को आसान करने और वेंटिलेटर की कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए बनाए जा रहे हैं। इसमें एक हेल्थकेयर सहयोगी 'स्कैनरे' की मदद ली गई है। इस तरह से जो भी वेंटिलेटर बनाने की इच्छुक होंगे उन्हें ये डिजायन दिए जाएंगे।


एक साथ दो प्लान पर काम
महिंद्रा कंपनी ने वेंटिलेटर बनाने की बात कही थी लेकिन वो इसके साथ ही दो प्लान पर एक साथ काम कर रही है। एक तरफ कंपनी ने दो बड़े प्रोडक्शन यूनिट के साथ स्कैनरे के साथ काम किया। जो बेहतरीन डिजायन के साथ सतह कैपेसिटी को बढ़ाने में मदद करेगा।


इसके साथ ही कंपनी बैग वाल्व मास्क वेंटिलेटर यानी अम्बु बैग के सेल्फ स्टार्टर एडिशन पर काम कर रही है। इसके लिए 10 डॉक्टरों और बायोमेडिकल तकनीकी एक्सपर्ट से इनपुट लिए गये है और ये ये डिजायन उन लोगों को दिए जाएंगे जो सस्ते में अच्छी मशीन बनाना चाहते हैं।


Post a Comment

أحدث أقدم