केरल में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन, दुकानें बंद, सड़कों से वाहन गायब

 


                                   


तिरूवनंतपुरम/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से केरल सरकार का पूर्ण बंदी का आदेश रविवार को अमल में आया और सूबे में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं जबकि सड़कों से वाहन नदारद थे। केरल की वाम मोर्चा सरकार ने शनिवार की रात को रविवार को प्रदेश में पूर्ण बंद का आदेश दिया था। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों एवं आवश्यक सेवाओं पर यह बंद प्रभावी नहीं है। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा था कि प्रदेश में कोविड-19 के मामले इकाई अंक में आने के बाद केरल सरकार ने लॉकडाउन में कुछ ढील दी है। केरल में 2 नये मामले सामने आये थे। ये दोनों लोग अबु धाबी एवं दुबई से शनिवार को लौटे थे और उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी थी। बंद के कारण आज पूरे प्रदेश में सड़कें खाली थी, दुकानें बंद थी। केवल आवश्यक वस्तुओं, दूध एवं दवाईयों की दुकानें खुली थीं। अस्पतालों, प्रयोगशालाओं एवं मीडिया को रविवार को काम करने की अनुमति दी गयी है।


Post a Comment

और नया पुराने