कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रिकार्ड 40,000 पार, बीते 24 घंटे में 83 लोगों की मौत


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कोरोना वायरस से विश्वव्यापी जंग जारी है। इस बीच देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रिकार्ड 40,000 को पार कर गई है। इस बाबत आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया है कि महज 24 घंटे में ही 2487 पॉजिटिव केस सामने आए है। जबकि इसी दौरान 83 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जो बेहद दुःखदायी है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि बीते 24 घंटे में 692 लोग स्वस्थ भी हुए है। जिससे देश भर में स्वस्थ होने का आंकड़ा बढ़कर 10,887 पहुंच गई है।  


देश भर में 1306 लोगों ने अब तक तोड़ा दम


मंत्रालय ने बताया कि इसके साथ ही देश भर में संक्रमित से मरने वालों का आंकड़ा 1306 पहुंच गया है। साथ ही बताया गया है कि महाराष्ट्र अभी-भी संक्रमितों की संख्या में सबसे उपर है। साथ ही राज्यों में मौत भी देश भर के सभी राज्यों से ज्यादा ही हुआ है। कोरोना का संक्रमण 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में अब तक 521 लोगों की मौत हुई है। वहीं मध्यप्रदेश में 151 लोगों की जान गई है। गुजरात की बात करें तो 262 और दिल्ली में अब तक 64 लोगों की मौत हुई है। जो बेहत चिंता पैदा करती है। राजस्थान में 65 लोगों की मौत हुई है। उत्तरप्रदेश में 43 लोगों की मौत हो गई है।तमिलनाडु में अब तक 29 लोगों की जान गई है। वहीं आंध्रप्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 33 तो कर्नाटक में 25 लोगों की जान गई है। केरल में 4 लोगों की मौत हुई है।



महाराष्ट्र में नहीं थम रहा संक्रमण


मंत्रालय ने एक आंकड़ा जारी करके कहा कि रविवार शाम तक महाराष्ट्र में 12296 लोग संक्रमित है। तो वहीं गुजरात में 5054 लोग इसके चपेट में है। उधऱ दिल्ली में भी तेजी से बढ़ोतरी होते हुए पॉजिटिव की संख्या 4122 हो गई है। जबकि राजस्थान में 2770 लोग संक्रमित हुए है। उत्तरप्रदेश में संक्रमण का भी आंकड़ा 2487 हो गई है। मध्यप्रदेश में 2846 लोग संक्रमित हुए है। जबकि दक्षिण भारत में 2757 संक्रमित सिर्फ तमिलनाडु में हो गया है। जबकि आंध्रप्रदेश में 1525 लोग संक्रमित है,और कर्नाटक में 601 लोग पॉजिटिव पाए गए है। केरल में 499 लोग संक्रमित है।


Post a Comment

أحدث أقدم