महाराष्ट्र, गुजरात में चक्रवाती तूफान का खतरा, अलर्ट 

               



मुंबई/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।
पश्चिम बंगाल में ‘अम्फान’ तूफान के कोहराम के बाद अब गुजरात के समुद्र तट पर हिका चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण 3 जून को महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से चक्रवाती तूफान का खतरा बन रहा है। जानकारी के अनुसार यह तूफान भारी नुकसान पहुंचा सकता है। अरब सागर के द्वीप डिप्रेशन के चलते गुजरात के समुद्री किनारों पर एक नंबर का सिग्नल जारी कर दिया गया है। साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि पहले यह चक्रवात ओमान की तरफ बढ़ रहा था लेकिन अब मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यह तूफान गुजरात और महाराष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो जिस समय यह चक्रवात जमीन से टकराएगा, उस समय हवा की गति 120 किलोमीटर रहेगी।


Post a Comment

और नया पुराने