मोहब्बत में गई युवक की जान, जीजा ने किया कत्ल!

                             



जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। भेड़ाघाट के तेवर और संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के दुर्गानगर में हत्या के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दोनों हत्या गत शनिवार की रात 8 से 9 बजे के बीच हुईं, जिसके बाद पुलिस को आरोपियों के नाम मालूम होने के बाद भी रविवार की देर रात तक हिरासत में लेने में नाकाम रही।
पुलिस के अनुसार संजीवनी नगर थाना क्षेत्र दुर्गानगर परसवाड़ा में सुरेन्द्र कोरी की हत्या का कारण इश्क के चलते आरोपियों से रंजिश बताई जा रही है, जबकि भेड़ाघाट में साले पर बका से हमला कर फरार जीजा से मृतक की पुरानी रंजिश हत्या का कारण बनी है।
आरोपी की बहन से प्यार पर रंजिश
ऐसा बताया जा रहा है कि संजीवनी नगर में सुरेन्द्र कोरी की हत्या में तीन आरोपी शामिल थे, जिन्होंने एक  युवक की बहन से प्यार करने की बात पर रंजिश भुनाते हुए सुरेंद्र की हत्या की है।
संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच एवं पूछताछ में पता चला है कि मृतक सुरेंद्र उर्फ सुर्रा कोरी क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम करता था। इसी बात को लेकर लड़की का भाई पवन विश्वकर्मा उससे रंजिश रखते थे।
जीजा, भांजे ने मौत के घाट उतार दिया-
वहीं भेड़ाघाट के तेवर में हुई युवक की हत्या के मामले में उसके जीजा और भांजे की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस को श्रीमती राशिका पटेल ने बताया की उसके चाचा ससुर की लड़की अनीता अपने परिवार के साथ रहती है। शनिवार शाम 7 बजे अनीता अपने बड़े पिता उसके ससुर को गाली गलौच कर रही थी। उसी समय उसके पति राजकुमार उर्फ रज्जू पटेल गांव तरफ से आये और अनीता से कहां की अपने घर जाओ क्यों गाली-गलौज करती है, तभी भगवान दास पटेल हाथ में लोहे का बका लेकर आया और उसने राजकुमार की गर्दन पर वार कर दिया। इसी दौरान उसका लड़का रितिक पटैल आ गया जो पत्थर उठाकर  हमला करने लगा, वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। घायल राजकुमार को तत्काल मेडिकल ले जाया गया, जहां उसकी देर रात मौत हो गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post