नदी में डूबकर बालक की मौत

                                   
जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। थाना कटंगी अंतर्गत परियट नदी में एक 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। थाने में दयाराम सेन, निवासी बरपटा, ने बताया कि उसका भांजा रोहित सेन (13) परियट नदी के किनारे मवेशी चरा रहा था। शाम करीब 5 बजे गांव के राजाराम ने शोर किया कि नदी में कोई डूब रहा है, सभी वहां दौड़कर पहुंचे और बालक को बाहर निकाला तो वह रोहित निकला, उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर लिया है।


Post a Comment

और नया पुराने