उधार देने से मना करने पर कुल्हाड़ी से हमला

                                       



जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम कटरा में मारपीट के बाद घायल को पाटन अस्पताल लाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मुकेश सिंह लोधी ने बताया कि रविवार रात 9 बजे वह अपने किराने की दुकान में था, तभी सुरजीत सिंह लोधी एवं हिम्मत सिंह लोधी, कुल्हाडी लेकर दुकान में बीड़ी लेने आये और बोले बीड़ी दे दो, उसने उधारी देने से मना किया तो दोनों ने गालीगलौज शुरू कर दी, इसी दौरान हिम्मत सिंह ने उसे पकड़ लिया और सुरजीत ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Post a Comment

أحدث أقدم