यूएन शांति मिशन में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाना जरूरी : भारतीय कमांडर प्रीति शर्मा



फाइल फोटो
संयुक्त राष्ट्र। 
कांगो में तैनात भारतीय महिला कमांडर ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षण मिशनों में वर्दीधारी महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया कि ऐसी महिलाएं हर कहीं लड़कियों एवं महिलाओं के लिए अनुकरणीय हैं। कांगो गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन (मोनूस्को) के भारतीय महिला कार्य दल (एफईटी) की कमांडर कैप्टन प्रीति शर्मा ने वीडियो साक्षात्कार में बताया कि संयुक्त राष्ट्र के कुल सैन्य शांतिरक्षकों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व केवल 4 प्रतिशत है। शर्मा ने कहा, कोई भी पक्षी एक पंख के सहारे उड़ान नहीं भर सकता। अगर महिलाएं सशक्त नहीं होंगी और उनका उत्थान नहीं किया जाएगा तो समाज के लिए प्रगति करना संभव नहीं।’ भारत से एफईटी में 22 महिला शांतिरक्षक हैं और इसकी शुरुआत पिछले साल जून में ‘मोनूस्को’ में तैनाती के साथ हुई थी। शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है जब भारत से महिला कार्य दल को संयुक्त राष्ट्र मिशन में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एफईटी, ‘पुलिस की इकाई नहीं बल्कि सेना के साथ संलग्न है। हम दूर-दराज इलाकों में वही काम कर रहे हैं जो कोई सेना करती है।’


Post a Comment

أحدث أقدم