आसमान छू रही हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी-खमरिया का धरना-प्रदर्शन



जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।


पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी-खमरिया ने एसएएफ रांझी पेट्रोल पम्प के सामने श्री लक्ष्मण की अध्यक्षता में धरना कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में की जा रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार पिछले 15 दिन से लगातार ईंधन की कीमतों में वृद्धि कर रही है। यह बुआई का समय है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना आसमान छू रही हैं। इससे किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद सरकार तेल के रेट में वृद्धि कर रही है।
संचालन पं. जगतमणि चतुर्वेदी ने किया आभार प्रदर्शन रमेश बोहित ने किया। धरने में सोनू दुबे, राजकुमार सोनकर, ओमप्रकाश चट्टानी, डॉ. केके मिश्रा, महेश मिश्रा, रवि राय, आलोक भट्ट, युवराज चौधरी, नारायण गुप्ता, एसएस अली, चंदू जैन, महेश चौधरी, आकाश सोनकर, बाबूलाल चौधरी, प्रकाश उपाध्याय, निर्मल जैन, दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, मंजीत आहूजा, लालजी जैसवाल, गगन कोहली, संतकुमार कुशवाहा, रामसेवक कोल, डॉ. उत्तम सिंह ठाकुर, पं. धीरज करपात्री, संजय त्रिपाठी, सुरेश यादव, राजू गौतम, कमलेश, विष्णू बर्मन, मदन गोपाल आदि उपस्थित रहे। 


Post a Comment

أحدث أقدم