अजीब मामला : 25 सरकारी स्कूलों में एक साथ पढ़ा रही थी शिक्षिका, एक करोड़ से ज्यादा की सैलरी उठा किया फ्रॉड


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।


उत्तरप्रदेश में  एक एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाली एक महिला शिक्षक ने एक समय में सरकार के 25 विद्यालय में पढ़ाकर सरकार को 1 करोड़ का चूना लगा दिया है। बता दें इस महिला शिक्षक ने राज्य में 25 सरकारी विद्यालय में अपनी अटेंडेंस दिखाकर सरकार और प्रशासन से सैलरी के रुप में साल के 1 करोड़ से ज्यादा रुपए ले लिए। 


25 विद्यालय ने दिखाई उपस्थिति
इस महिला का नाम अनामिक शुक्ला है। इसने एक गरीब बच्चों को पढ़ान के लिए बनाए गए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में यह गड़बड़ी की है। इसने राज्य के 25 बालिका विद्यालय में अपनी अटेंडेंस दिखा दी। जबकि विद्यालय में रोज अटेंडेंस की जांच की जाती है। इसके बाद भी कोई इसे नहीं पकड़ सका। लेकिन मामला बाद में सामने आया जब शिक्षकों की सभी जानकारियों को ऑनलाइन किया जा रहा था।  


ऐप पर अपलोड कर रहे थे डाटा
बता दें इस घोटाले की जानकारी तब मिली जब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सभी शिक्षकों का डाटा 'मानव संपदा' नाम के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा था। उस समय डेटा अपलोड के समय सभी शिक्षकों को जानकारी भरी जा रही थी। तब पकड़ में आया है कि इसमें एक नाम ऐसा भी था जो एक से ज्यादा विद्यालय से एक साथ पैसा पा रहा था। जब उसका पूरा डाटा मिला तो पाया गया वह 25 विद्यालय में एक साथ पैसा उठा रही थी। फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 


सरकार खोले हैं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
बता दें जिले के अलग-अलग ब्लॉक में गरीब छात्राओं को पढ़ाने के लिए सरकार ने एक कस्तूरबा गांधी विद्यालय खोला है। जिसकी कॉन्ट्रैक्ट पर शिक्षकों को रखा जाता है। प्रत्येक शिक्षक को 30,000 रुपए तनख्वाह दी जाती है। यह महिला अनामिका शुक्ला ऐसे ही 25 विद्यालय में अपनी उपस्थिति दिखाकर सरकार से पैसे ले रही थी। 


Post a Comment

أحدث أقدم