भारत-चीन विवाद पर बोले शिवपाल यादव - नेताजी ने हमेशा चेताया, लेकिन सरकारें रहीं उदासीन



नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।
समाजवादी पार्टी से अलग हुए यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में मारे गए भारतीय सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण भी बताया है।


उन्होंने इस बारे ट्वीट कर लिखा है कि वो शहीदों की शहादत से आहत है और वो उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने लिखा है कि इस मुश्किल की घड़ी में सम्पूर्ण राष्ट्र उनके साथ है।
इस बारे में शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट करते हुए कहा “लद्दाख के गलवान वैली में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में देश के 20 जवानों की शहादत की ख़बर से बेहद आहत हूं, निःशब्द हूं। इन जवानों के सभी परिजनों व प्रियजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। इस मुश्किल वक़्त में सम्पूर्ण राष्ट्र आपके साथ है। शहादत को नमन...”


इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट करते कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर मुलायम सिंह यादव ने चीन से सजग रहने को कहा था लेकिन सरकारों ने इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा “चीन की चुनौती व खतरे को लेकर आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी ने हमेशा चेताया है। नेता जी का मानना था कि देश को वास्तविक खतरा चीन से है। उन्होंने समय-समय पर देश की सभी सरकारों को चीन की चालबाजियों से सावधान किया है।लेकिन सभी सरकारें चीन के प्रति उदासीन रहीं हैं।
अब जवाब देने का समय है।“


Post a Comment

أحدث أقدم