भारत-चीन विवाद : पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा- चीन कर रहा है गहरी साजिश


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।
भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद पर पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि चीन की इसके पीछे कोई बड़ी और गहरी साजिश हो सकती है। क्योंकि भारत का गलवानी घाटी पर दावा हमेशा ही निर्विवादित रहा है, लेकिन अचानक से चीन ने अपनी रणनीति बदल ली, इसके पीछे जरूर कुछ बड़ा प्लान किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि ये बदलाव यूपीए-2 के समय महसूस किए गये थे। यही कारण था डेस्सांग और चुमार में चीनी सैनिकों ने अतिक्रमण साफ किया था। बातचीत के बाद वो वापस हो लिए थे। उस समय उनका पूरा ध्यान दक्षिणी चीन सागर विवाद पर था। वो दक्षिणी चीन सागर पर अपना एकाधिकार चाहते थे।  लेकिन फिर चीन ने अचानक अपनी रणनीति बदल दी।


उन्होंने कहा कि इस बार भी ऐसा ही हुआ, बातचीत के बाद चीनियों ने वापसी की लेकिन फिर वहीँ लौट आए जहां से उन्हें हटाने के लिए भारत के 20 जवान शहीद हुए।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तभी भारत ने गलवान घाटी में निर्माण की नींव डाल दी थी। इस पर चीनी सेना का हमला होना चीनियों की धोखेबाजी है।


एंटनी ने ये भी कहा कि बीते कई सालों में लगातार भारत और चीन के बीच कई विवादित जगहों पर संघर्ष होता रहा है लेकिन गलवान घाटी को लेकर तस्वीर तस्वीर हमेशा साफ़ रही कि वहां भारत का अधिकार है लेकिन अब चीन उसी घुसने लगा है। जबकि यह वही घाटी हैं जिस पर भारत का अधिकार निर्विवादित रहा और चीन ने पहले कभी गलवान में भारत द्वारा निर्माण शुरू करने पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी।


यहां बता दें कि गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच बढ़े विवाद के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार को लगातार घेरने में लगे है। इस बारे में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी एक पत्र लिखा जिसका जवाब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिया गया।


Post a Comment

और नया पुराने