दीपिका बड़ी-बड़ी भूमिकाओं को बखूबी निभाती है : माधुरी दीक्षित 

                                     



मुंबई/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।


जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के एक प्रशंसक ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में, उनसे पूछा कि वह किस अभिनेत्री को इस पीढ़ी से इंडस्ट्री की रोकिंग स्टार मानती हैं। माधुरी दीक्षित ने कहा कि उन्हें दीपिका पसंद हैं क्योंकि वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो किरदार को अपने भीतर उतार लेती हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘दीपिका इन बड़ी-बड़ी भूमिकाओं को बेहद भूमिका निभाती हैं।’ फिल्म उद्योग से जुड़े प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ी बात है जब उनके प्रिय स्टार को उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के लिए एक अन्य उल्लेखनीय कलाकार द्वारा सरहाया जा रहा है। अभिनय के लिए उनका प्यार और शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम होने की काबिलियत के साथ उन्होंने अन्य लोगों सहित इंडस्ट्री के कई दिग्गज अभिनेताओं को प्रभावित कर दिया है। फ़िल्म ओम शांति ओम के साथ उनके प्रभावी शुरुआत के बाद, दुनिया को उनकी सुंदरता, प्रतिभा और नृत्य से प्यार हो गया है। वही पीकू, राम लीला, कॉकटेल, ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने इस तथ्य को फिर से स्थापित कर दिया है कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा बेजोड़ है।


Post a Comment

और नया पुराने