घरों से 2 किलोमीटर के दायरे से बाहर न निकलें लोग!


मुंबई पुलिस ने की निवासियों से अपील
मुंबई/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। मुंबई पुलिस ने शहर के निवासियों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए व्यायाम करने या दुकानों और सैलूनों में जाने के लिए अपने घरों से 2 किलोमीटर के दायरे से आगे न जाने का रविवार को अनुरोध किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केवल कार्यालय जाने या आपात स्थिति में इलाज कराने के लिए ही 2 किलोमीटर के दायरे से आगे जाने की अनुमति है। खरीददारी के लिए अपने घरों से 2 किलोमीटर के दायरे से बाहर जाने पर सख्त मनाही है। मुंबई पुलिस ने निवासियों से निजी सुरक्षा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की। ऐसा न करने पर वह दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।


Post a Comment

और नया पुराने