नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।
कांग्रेस ने भी भाजपाई दांव लगाना शुरू कर दिया है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश में जिस तरह भाजपा ने दांव लगाए थे कांग्रेस भी वह दांव लगाना सीख गई है। कांग्रेस के इस दांव से मणिपुर में भाजपा सरकार पर छाए संकट के बादल छा गए हैं। भाजपा के 3 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। अब कांग्रेस सरकार बनाने का दावा करने की तैयारी में जुट गई है।
मीडिया खबरों के मुताबिक डिप्टी सीएम समेत 4 मंत्री और 5 विधायको का इस्तीफा हुआ है। बता दें कि कोरोना संकट के बाद चीन से हिंसक झड़प के बाद मणिपुर में सत्ता परिवर्तन की राह तेज हो गई है।
إرسال تعليق