नरसिंहपुर: छात्रा ने बनाई पैर से चलने वाली हैंड सेनेटाइजर मशीन कलेक्टर को मशीन की भेंट- कलेक्ट्रेट में होगा मशीन का उपयोग


नरसिंहपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।


स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की छात्रा कु. कामनी मेहरा ने पैर से चलने वाली- फुट ऑपरेटि्ड हैंड सेनेटाइजर मशीन बनाई है। कामनी ने यह मशीन कलेक्टर दीपक सक्सेना को भेंट की। कलेक्ट्रेट में आने वाले लोग इस मशीन का उपयोग हाथों को सेनेटाइज करने के लिए कर सकेंगे। कलेक्टर ने इस मशीन को चलाकर भी देखा और छात्रा के प्रयास की प्रशंसा की।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत कमलेश भार्गव भी मौजूद थे।


Post a Comment

أحدث أقدم