पूर्वी इंडोनेशिया में भूकम्प के झटके

                                         


जकार्ता। 


पूर्वी इंडोनेशिया में समुद्र के अंदर आए जोरदार भूकम्प से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई लेकिन जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी मालुकू प्रांत के उत्तरी हालमाहेरा जिले में 107 किलोमीटर की गहराई पर 6.7 की तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया। सूनामी आने का कोई खतरा नहीं है। उत्तरी हालमाहेरा की आपदा शमन एजेंसी के अधिकारी पायस ओहिवूतुन ने कहा, ‘लोग अपने घरों से बाहर भाग रहे थे।’


Post a Comment

أحدث أقدم