तेजस्वी ने कहा- श्रमवीरों को लाठी से पिटवाती है नीतीश सरकार 

               



पटना/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। 
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार प्रवासी शब्द की नैतिकता पर उपदेश देती है लेकिन जब मौका मदद की होती है तो उन्हें लाठी से पिटवाती है। पैदल चलने पर मजबूर करती है। 
उन्होंने कहा है कि 15 साल में एक सुई का कारखाना नहीं लगाने वाली सरकार अब लफ्फाजी कर रही है। मुसीबत की घड़ी में सरकार ने राज्यवासियों को छोड़ दिया। उन्हें बिहार नहीं घुसने और आने पर वापस भेजने की धमकी दी। क्वारंटाइन सेंटरो में मज़दूरों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया गया। क्वारंटाइन सेंटरो में खाने में सूखा भात, नमक और मिर्च परोसा गया। बिहार आने पर श्रमवीरों का लाठी-डंडों से स्वागत कराया जाता है, जबकि दूसरे प्रदेश अपने श्रमवीरों का फूलों से स्वागत कर रहे हैं। सरकारी ख़ामियाँ बताने पर अधिकारियों द्वारा श्रमिकों पर अत्याचार किया जाता है। मुख्यमंत्री को श्रमवीरों से माफ़ी माँगनी चाहिए।


पूर्व सीएम भोला पासवान के परिवार की सहायता की तेजस्वी ने
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के परिजनों से बात कर उन्हें तत्काल एक लाख रुपये की सहायता दी। साथ ही पर्याप्त मात्रा में उनके घर राशन भी भेजवाया। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि मीडिया से उन्हें जानकारी मिली कि स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री का परिवार लॉकडाउन के दौरान खाने को मोहताज है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत उनके परिवार से बात कर आर्थिक सहायता और पर्याप्त राशन पहुंचाया।


Post a Comment

और नया पुराने