वाशिंगटन में गांधी की प्रतिमा पर किया स्प्रे, भारत ने की शिकायत, अमेरिकी राजदूत ने मांगी माफी

                         


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। 


वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विरूपति किये जाने के बाद दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय दूतावास ने विदेश विभाग को सूचित किया है और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई जो मामले की पड़ताल कर रही हैं। मेट्रोपोलिटन पुलिस के अधिकारियों की टीम ने राजनयिक सुरक्षा सेवा के साथ चर्चा के बाद बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और वह छानबीन कर रही है। प्रतिमा को जल्द से जल्द साफ करने की कोशिशें की जा रही हैं। वहीं भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विरूपति किये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को खेद जताया। अमेरिका में अज्ञात बदमाशों ने भारतीय दूतावास के बाहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को भित्ति चित्रों और स्प्रे पेंटिंग से विरूपित कर दिया जिसके बाद दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि यह घटना वाशिंगटन डीसी में 2 जून और 3 जून की मध्यरात्रि को हुई। जस्टर ने ट्वीट किया, ‘वाशिंगटन डीसी में गांधी की प्रतिमा को विरूपित किये जाने के बारे में जानकर दुख हुआ। कृपया हमारी दिल से माफी स्वीकार करें। साथ ही जॉर्ज फ्लॉयड की मौत और भयानक हिंसा से स्तब्ध हैं। हम किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह और भेदभाव के खिलाफ हैं। हम उबर जाएंगे और बेहतर होंगे।’ गांधी की प्रतिमा को ऐसे समय में नुकसान पहुंचाया गया है जब अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की 25 मई को मिनियापोलिस में हिरासत में हत्या के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन चल रहे हैं।


Post a Comment

और नया पुराने