विधायक अशोक रोहाणी के आव्हान पर महिलाओं ने तैयार किए  एक लाख से अधिक मास्क


जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। 


आत्मनिर्भर एवं जीवन शक्ति योजना का कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक  रोहाणी ने अपने क्षेत्र की महिला उद्यमियों को लाभ पहुॅंचाने और योजना का विस्तारीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। विधायक रोहाणी के आव्हान पर दोनों  योजना से महिलायें जुड़ी और स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर होते हुए 1 लाख से अधिक मास्क तैयार कर विधायक अशोक रोहाणी को प्रदान की। मास्क मिलने के तत्काल बाद ही श्री रोहाणी ने निगमायुक्त आशीष कुमार एवं अपर आयुक्त वित्त राहित सिंह कौशल को मास्क उपलब्ध कराया गया। इस मास्क का विक्रय कर जिन महिलाओं के द्वारा मास्क तैयार किये गए हैं उन्हें उनका पारिश्रमिक निगम द्वारा शासन के नियमों के तहत् प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर श्री रोहाणी ने कहा कि महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत योजना एवं मुख्यमंत्री चौहान की जीवन शक्ति योजना से जुड़कर महिलाएं स्वावलंबी बनीं है। कैंट क्षेत्र की महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं जीवन शक्ति योजना के अंतर्गत अपने घरों में ही एक लाख से भी अधिक मास्क तैयार किए गए हैं। तैयार मास्क को आज कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार एवं जीवन शक्ति योजना के नोडल अधिकारी रोहित सिंह कौशल को प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि मास्क बनाने के लिए कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी के द्वारा महिलाओं को कपड़ा प्रदान किया गया था। जिनके माध्यम से महिलाओं ने अपने घरों में ही मास्क का निर्माण किया है। नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि महिलाओं द्वारा तैयार एक लाख से भी अधिक मास्क का विक्रय नगर निगम द्वारा किया जाएगा और इनसे होने वाली आय को महिलाओं के बीच पारिश्रमिक के रूप में वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया गया था एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीवन शक्ति योजना को प्रारंभ किया था। दोनों योजनाओं को गति देने और इनसे गरीब तबके की महिलाओं को जोड़कर स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके द्वारा कपड़ा वितरित किया गया था। उक्त कपड़े के माध्यम से महिलाओं ने अपने घरों में ही एक लाख से भी अधिक मास्क तैयार किए हैं। इस अवसर पर निगमायुक्त आशीष कुमार ने बताया कि महिलाओं द्वारा तैयार एक लाख  से भी अधिक मास्क का विक्रय जल्दी प्रारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी द्वारा लॉक डाउन की अवधि में अनेक सेवा एवं पुण्य कार्य किए गए हैं। इसी क्रम में गरीब तबके की महिलाओं को किसी प्रकार का काम न मिलने की स्थिति में उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत एवं जीवन शक्ति इज्ना से जोड़कर स्वावलंबी बनाने की दिशा में पहल की है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रिंकू विज, डी.पी. कुमरे, ऋषि यादव, सुन्दर अग्रवाल, सोनू बचवानी, सचिन जैन सहारा, अखिलेश तिवारी, आशीष राव, दामोदर सोनी, गुल्लू दुबे आदि के साथ साथ नगर निगम के अपर अयुक्त राकेश अयाची, क्षेत्रीण गणमान्यजन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन विभाग के पदाधिकारी श्रीमती सोनिका मातेले, श्रीमती मंजुला गोटिया आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

أحدث أقدم