विश्व पर्यावरण दिवस पर  राज्य सभा सांसद ने किया पौध रोपण


नरसिंहपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।


5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी ने वन मंडल कार्यालय नरसिंहपुर के परिसर में प्रतीकात्मक रूप से एक पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर कोविड- 19 से संबंधित नियम निर्देशों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाये रखकर पौधरोपण किया गया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए श्री सोनी ने कहा कि पर्यावरण की अनदेखी से विभिन्न प्रकार की आपदायें आती हैं। हमें अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति को संरक्षित करना चाहिये। इसी से पर्यावरण और भावी पीढ़ियां सुरक्षित रह सकेंगी।
         इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, वन मंडल अधिकारी एमआर बघेल, उप मंडल अधिकारी डीके श्रीवास्तव मौजूद थे। इसके साथ उप मंडल अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने वन परीक्षेत्र प्रांगण में भी एक पौधे का रोपण किया।


Post a Comment

أحدث أقدم