द. चीन सागर में परमाणु बमवर्षक अमेरिकी विमानों ने डाला डेरा, बौखलाया चीन


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ ऑनलाइन। अमेरिका के 11 फाइटर जेट ने दक्षिण चीन सागर में एक साथ उड़ान भरी है। इन अमेरिकी फाइटर जेटों ने यह उड़ान उस विवादित जगह पर भरी है यहां चीन अपना दावा करता है। अमेरिकी के यह विमान परमाणु बमवर्षक थे। इन विमानों की उड़ान से चीन बौखला गया है और उसने अमेरिका को कई गीदड़भभकियां भी दी है मगर अमेरिकी नेवी ने उसकी धमकी को हंसी में उड़ा दिया। 



दक्षिण चीन सागर में किया युद्धाभ्यास
चीन ने अमेरिका की इस मनमानी को शक्ति प्रदर्शन बताया है। चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि  कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम B-52H बमवर्षक विमान का गुआम में तैनात करना और युद्धाभ्‍यास करना चीन को अपनी ताकत दिखाना है। 



11 फाइटर जेट से किया शक्ति प्रदर्शन
बता दें अमेरिका ने अपने युद्धाभ्यास में 11 फाइटर जेट को एक साथ साउथ चायना सी के विवादित क्षेत्र में  उड़ाया है। यह विमान परमाणु बम ले जाने और निगरानी करने में सक्षम हैं। अमेरिका की इस शक्ति प्रदर्शन के बाद चीन कुछ भी नहीं कर सका और अमेरिका लगातार अपना युद्धाभ्यास करता रहा।  


अमेरिका ने उड़ाया मजाक
दूसरी  तरफ अमेरिकी नेवी ने चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की इस तरह की बातों का भी जमकर मजाक उड़ाया है। ग्लोबल टाइम्स के धमकी भरे लहजे में किए गए ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अमेरिकी नेवी ने कहा है कि हम इस धमकी के बाद भी वहीं तैनात हैं। बता दें इससे पहले चीन से अमेरिका को अपनी मिसाइल की तस्वीर ट्वीट करके धमकी दी थी। 


Post a Comment

और नया पुराने