कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ ऑनलाइन। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि उनकी हालत सामान्य है और उन्हें रूटीन चैकअप के लिए एडमिट किया गया था। बता दें कि आज सोनिया गांधी का हैक्टिव कार्यक्रम था। उन्होंने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक की थी।


 
सोनिया गांधी बृहस्पतिवार शाम सात बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं, जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया की हालत स्थिर है।’’ गौरतलब है कि सोनिया ने सोमवार सुबह पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ बैठक भी की।


Post a Comment

أحدث أقدم