राजस्थान से चोरी हुई नौवीं सदी की शिव प्रतिमा पहुंची ब्रिटेन, अब लायी जायेगी वापस!


लंदन। राजस्थान के एक मंदिर से चोरी हुई और तस्करी से ब्रिटेन पहुंची भगवान शिव की 9वीं शताब्दी की एक दुर्लभ पाषाण प्रतिमा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को सौंपा जाएगा। नटराज/नटेशा की पाषाण की यह मूर्ति लगभग 4 फुट ऊंची है। मूर्ति की चोरी राजस्थान के बरोली में घाटेश्वर मंदिर से 1998 में हुई थी। इसके तस्करी के जरिए ब्रिटेन पहुंचने की जानकारी 2003 में सामने आई थी। ब्रिटेन में भारत के उच्चायोग ने कहा कि लंदन में यह जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना ब्रिटेन के अधिकारियों को दी गई और उनकी मदद से लंदन में इस मूर्ति को रखने वाले निजी संग्रहकर्ता के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया। उसने खुद की इच्छा से 2005 में ब्रिटेन में स्थित भारतीय उच्चायोग को यह मूर्ति लौटा दी थी। इसके बाद अगस्त 2017 में एएसआई की एक टीम उच्चायोग गई और वहां इस मूर्ति का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने इसकी पुष्टि कर दी कि यह घाटेश्वर मंदिर से चुराई गई प्रतिमा ही है। यह प्रतिमा अब तक लंदन स्थित उच्चायोग की इमारत के मुख्य प्रवेश कक्ष में लगी थी।


Post a Comment

أحدث أقدم