रिया चक्रवर्ती ने आत्महत्या के लिए उकसाया, सुशांत के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर 


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ ऑनलाइन। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद एक महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन अभी तक मुंबई पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। हालांकि इस सिलसिले में पूछताछ जारी है। इस बीच सुशांत के परिवार वाले मुंबई पुलिस की जांच से नाखुश हैं और इस वजह से अब उन्होंने पटना पुलिस की मदद लेना जरूरी समझा। 


वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि सुशांत के पिता ने पटना के राजीवनगर थाने में सुशांत की गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।


उन्होंने यह आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत को अपने प्यार में फंसाया और उसके बाद उससे पैसे निकलवाए और आत्महत्या के लिए भी उकसाया। बता दें कि रिया पर मुकदमा संख्या 241/20 लगा है।


वहीं ताजा खबर आई है कि पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई पहुंच गई है। सुशांत की मौत को लेकर बिहार पुलिस अपने लेवल भी भी चांज कर सकती है। पहले इस सिलसिले में वह मुंबई पुलिस से बात कर रही है। बता दें कि एक्टर की फैमिली सुशांत के निधन के पीछे डिप्रेशन के एंगल से जांच किए जाने की वजह से नाखुश है। 


सुशांत के पिता ने एफआईआर में बताया है कि कैसे उनका बेटा फिल्म को छोड़कर ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, लेकिन रिया चक्रवर्ती ने ऐसा नहीं होने दिया। इसके साथ ही, उन्होंने अभिनेत्री पर सुशांत को अपने और अपने परिवारवालों के लिए इस्तेमाल कर करियर बर्बाद करने धमकी तक देने से जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।


सुशांत के पिता ने शिकायत में पुलिस से खास बिंदुओं पर जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि साल 2019 से पहले जब उनके बेटे को कोई दिमागी परेशानी नहीं थी, तो रिया के संपर्क में आने के बाद क्या हुआ। इसकी जांच होनी चाहिए?


अगर इस दौरान वह मानसिक रुप से परेशान था, इस संबंध में हमसे लिखित या मौखिक इजाजत क्यों नहीं ली गई, जबकि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे राइट उसकी फैमिली के पास ही रहते हैं। इसकी जांच की जाएं?


Post a Comment

और नया पुराने