सुशांत मामला : रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दी पटना से केस मुंबई ट्रांसफर करने की अर्जी!


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ ऑनलाइन। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर उनके खिलाफ पटना में दर्ज प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। इससे पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में कल पटना में रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज होने के बाद बुधवार को बिहार पुलिस की टीम मुंबई पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती अपने फ्लैट में नहीं मिलीं। उल्लेखनीय है कि सुशांत के परिवार वालों ने पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पिता केके सिंह ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया और उसके पैसे हड़प लिये। सुशांत को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। बिहार पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और मुंबई पुलिस से मिलकर उनसे केस डायरी के अलावा अन्य जरूरी कागजात हासिल किये।


वहीं सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये कुछ खातों में ट्रांस्फर हुए हैं जिनका किसी भी तरह से सुशांत के साथ कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया और उसके परिवार ने सुशांत का लैचटाॅप, कैश, ज़ेवर, क्रेडिट कार्ड (पिन के साथ) आदि सामान चोरी कर लिया था और उसकी मेडिकल रिपोर्ट को जगजाहिर करने की धमकी दी थी।


Post a Comment

أحدث أقدم