यूपी में भाजपा विधायक के भाई के बारातघर में सेक्स रैकेट!

9 लड़कियों सहित 4 लड़के आपत्तिजनक हालत में काबू



बरेली/अक्षर सत्ता/ ऑनलाइन। बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र से भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह के भाई के बारातघर में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीछे डोरा मोड़ पर वेदा एवेन्यू बैंक्वेट हाल पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की रहने वाली एक लड़की को पकड़ा। चार लड़के भी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, गर्भ निरोधक और उत्तेजक दवाएं मिलीं। इन सभी के खिलाफ थाना बारादरी में देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।


किराये पर दिया था बारातघर : विधायक


पुलिस के अनुसार यह बारातघर बहेड़ी से भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार के भाई चमन लाल गंगवार का है। इस बीच, विधायक गंगवार ने बताया कि उनके भाई चमन लाल गंगवार सीबीगंज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उन्होंने वह बारातघर किराये पर दिया था। इसमें देह व्यापार करने वाली लड़कियों को रहने के लिए स्थाई रूप से कमरे दिए गए थे, जिनका किराया उनके ग्राहकों से वसूला जाता था।


Post a Comment

أحدث أقدم