हैदराबाद : महिला का आरोप, 10 साल में 139 लोगों ने किया दुष्कर्म


हैदराबाद। यहां एक 25 साल की महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले 10 साल में उसके साथ 139 लोगों ने दुष्कर्म किया। महिला ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनमें राजनेता, वकील और पत्रकार शामिल हैं। पुंजागुट्टा पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद 42 पेजों की एफआईआर दर्ज की है।


महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वर्ष 2010 में उसके तलाक के बाद उसका यौन उत्पीड़न शुरू हुआ। इसके बाद उसने अपनी पढ़ाई पूरी की। तब से अब तक उसके साथ स्टूडेंट, राजनेता और पत्रकारों सहित कई लोगों ने दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इन सभी ने दुष्कर्म के बाद किसी को भी इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। महिला ने कहा कि पहले उसने इस संबंध में पहले शिकायत दर्ज इसलिए नहीं कराई, कि उसे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि आरोपियों में कई प्रभावशाली लोग शामिल थे। पुलिस ने कहा िक महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment

أحدث أقدم