कथावाचक पर दिल्ली की तलाकशुदा महिला के यौन शोषण का आरोप, अयोध्या में केस दर्ज!

अयोध्या। दिल्ली की एक तलाकशुदा महिला ने अयोध्या के एक कथावाचक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। थाना राम जन्मभूमि में दर्ज केस में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी कथावाचक ने उससे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। वह उनकी कथा वाचन से प्रभावित होकर उनके संपर्क में आई थी। उसके बाद उनके बुलाने पर अयोध्या आई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और साथ ही 8 लाख रूपये भी ऐंठ लिए। उसने आरोप लगाया कि जब वह अपनी महिला वकील के साथ अयोध्या पहुंची तो उसकी रिपोर्ट दर्ज करने में पहले आनाकानी की गई। उसकी वकील का कहना है लखनऊ में डीजीपी के सामने पीड़िता को पेश कर बयान दिलवाया तो बड़ी मुश्किल से राम जन्मभूमि थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। मगर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसको केस वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही हैं। सीओ अमर सिंह के मुताबिक थाना रामजन्मभूमि में रेप व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment

और नया पुराने